छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला अस्पताल के सामने बनी नाली धंसी,,नगर पालिका के कार्यों की खुली पोल, सप्ताह भर में बना जानलेवा गड्ढा

सारंगढ़–बिलाईगढ़। नगर पालिका द्वारा हाल ही में जिला अस्पताल के सामने बनाई गई नाली महज सप्ताह भर में ही धंस गई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र के सामने बना यह गड्ढा अब बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका द्वारा जिला अस्पताल मार्ग पर नाली निर्माण कार्य कराया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद नाली का एक हिस्सा धंस गया, जिससे सड़क पर गहरा और खतरनाक गड्ढा बन गया है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, परिजन एवं एंबुलेंस का आवागमन होता है। ऐसे में यह गड्ढा कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। लोगों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते निरीक्षण करें और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करें, तो भविष्य में इस तरह की लापरवाही रोकी जा सकती है।
नागरिकों ने नगर पालिका अधिकारी एवं इंजीनियर से तत्काल स्थल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य कराने और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है, या फिर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button