छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ को सीएम विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा…6 करोड़ से बदलेगी बस स्टैंड की तकदीर, बनेगा हाईटेक अंतरराज्यीय बस स्टैंड…

सारंगढ़:
सारंगढ़ के बरसों पुराने बस स्टैंड की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ बस स्टैंड के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और इसे अंतरराज्यीय बस स्टैंड के रूप में विकसित करने के लिए 6 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व भाजपा नेता संगीत सिंह ठाकुर ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर इस जनहितकारी मांग को प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री ने सारंगढ़ की इस बड़ी आवश्यकता और महत्व को समझते हुए तत्काल स्वीकृति दी और जिला प्रशासन को इस संबंध में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस महत्वपूर्ण मांग के मंजूर होने के बाद पूर्व विधायक केराबाई मनहर और संगीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पुनः भेंट कर समस्त सारंगढ़वासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड के बनने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी, बल्कि अंतरराज्यीय आवागमन में भी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button