
सारंगढ़ । भाजपा सारंगढ़ मंडल के बूथ क्र193 बुटीपारा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 137 वां एपिसोड का सीधा प्रसारण विधानसभा प्रभारी कमल गर्ग के मुख्य आतिथ्य, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने एक साथ बैठकर सुना । प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा अभियान को जन आंदोलन बनाने व आगामी त्यौहारों में वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए भारत में बनें स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान कियें। इस अवसर पर कमल गर्ग ने उपस्थित भाजपा को संबोधित करते हुए कहा कि – मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देश वासियों से संवाद करते राष्ट्र निर्माण विकसित भारत के संकल्प में जन भागीदारी और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दिये। संगठनात्मक चर्चा कर उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथस्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने मोदी के विकासोन्मुख संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी और आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, अरविन्द हरिप्रिया, भूवन मिश्रा, मनोज जायसवाल, वीरेंद्र निराला, चंद्रिका सिंह ठाकुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









