छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प..

सारंगढ़। नगर के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान मनसा नर्सिंग होम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे. एन. शुक्ला का जन्मदिवस सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने डॉ. शुक्ला को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। प्रबंधन ने चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव, समर्पण और मरीजों के प्रति सेवाभाव को संस्थान की महत्वपूर्ण ताकत बताया।

“आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता” के उद्देश्य के साथ मनसा नर्सिंग होम द्वारा सारंगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, आधुनिक ICU और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध है। इससे गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने में मदद मिल रही है।

मनसा नर्सिंग होम में एमडी मेडिसिन, अस्थि एवं जोड़ रोग, ईएनटी, शिशु एवं बाल रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सुपर-स्पेशलिस्ट ओपीडी के तहत रेडियोलॉजिस्ट एवं सोनोग्राफी की सुविधा प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार, हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार तथा गैस्ट्रोलॉजिस्ट की ओपीडी महीने के प्रथम रविवार को उपलब्ध रहती है।
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, ECHO, पैथोलॉजी लैब एवं आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी मौजूद है। वहीं 24 घंटे मेडिकल स्टोर की सुविधा से मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक ही परिसर में जांच, विशेषज्ञ परामर्श, आपातकालीन सेवा और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है।
मनसा नर्सिंग होम थाना के सामने, रायपुर रोड, सारंगढ़ में स्थित है। परामर्श एवं आपातकालीन सहायता के लिए 8253016500 एवं 8827758660 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button