छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कबड्डी खेल भारत का बहुत प्राचीन खेल है स्कूल समय की यादें ताजा हो गईं- संजय पांडे

सारंगढ़ – कबड्डी खेल भारत का बहुत ही प्राचीन खेल है और आज भी यह खेल भारत देश के कोने कोने में खेली जाती है,आज हमारे जिले के भटगांव नगर मे यह अंतर राज्यस्तरीय रूप मे स्पर्धा हो रही है यह बहुत ही खुशी का विषय है और मेरा सौभाग्य है कि मैं आज इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी पर कबड्डी स्पर्धा को देख रहा हूं हम जब स्कूल मे पढ़ रहे थे तो मैं भी इस खेल को बहुत खेलता था आज यहां मेरे स्कूल समय की यादें ताजा हो गईं।यह उदगार सारंगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय का है श्री पांडेय
नगर पंचायत भटगांव में आयोजित अंतरराज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत किये उनके सांथ सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा जगन्नाथ केसरवानी ज्योति पटेल जिला अध्यक्ष भाजपा भी इस प्रतियोगिता में पहुंचे थे। प्रतियोगिता के
आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, टाइगर कुर्रे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित हजारों के संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button