छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अवैध उत्खनन के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का हल्ला बोल बरभांटा घाट पर हो रही है पोकलेन से रेत खनन

शिकायत के बाद भी अभी तक कार्यवाही नहीं, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

सारंगढ़ –क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा शनिवार रात्रि को फूट पड़ा। जिला पंचायत सदस्यों की एक टीम बरभाटा घाट पहुंची, जहां अवैध उत्खनन को लेकर गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि बरभाटा घाट पर बिना रॉयल्टी के खुलेआम रेत उत्खनन किया जा रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जिला पंचायत सदस्यों ने खनिज विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं जनपद प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर मौके की स्थिति से अवगत कराया, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों द्वारा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए टालमटोल रवैया अपनाया गया। किसी भी विभाग ने स्पष्ट रूप से कार्रवाई की जिम्मेदारी नहीं ली, जिससे जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध उत्खनन लंबे समय से जारी है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। इससे न केवल शासन को आर्थिक क्षति हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button