छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मकर संक्रांति मेला चंद्रपुर नाथलदाई में आजाद चौक बोल बम समिती द्वारा अमित रिंकू तिवारी के नेतृत्व में होगी खिचड़ी प्रसाद का वितरण

सारंगढ़ — हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कल दिनांक 14 / 01 / 2026 दिन बुधवार को चन्द्रपुर मकर संक्रांति मेला में पधारे श्रद्धालुओं को माँ नाथलदाई मंदिर के पार्किंग में आजाद चौक बोल बम समिति , सारंगढ़ के द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।

ज्ञात हो मकर संक्रांति मेला चंद्रपुर मे बोलबम समिति आजाद चौक के प्रमुख कर्ता धर्ता अमित तिवारी के मुख्य सानिध्य मे पिछले कई वर्ष से खिचड़ी प्रसाद का वितरण श्रद्धालुजनों को किया जाता है,अमित रिंकू तिवारी युवा धर्मप्रेमी और समाज सेवी ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के धुरंधर नेता भी हैं उनकी लोकप्रियता उनके द्वारा की जाने वाली समाजिक धार्मिक कार्यों के साथ ही जरुरत मंद लोगों की सहायता जनक कार्यों से लगातार बढ़ती जा रही है।बहर हाल अमित रिंकू तिवारी ने मकर संक्रांति मेरे में पधारे सभी श्रद्धालु जनों को प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने की अपील किये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button