छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

साल्हे में पदस्थ प्रधान पाठक दिगम्बर प्रसाद साहू को भावभीनी विदाई दी गई ….

“जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया एवं कर्मचारी नेता विनोद यादव , शैलेष यादव , लैलून भारद्वाज प्रांताध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ,पूर्व बी आर सी शोभाराम पटेल , पदुम लाल साहू , अखिलेश श्रीवास्तव , खीखोराम साहू की गरिमामयी विशेष उपस्थिति रही”

सारंगढ़।शासकीय प्राथमिक विद्यालय साल्हे के प्रधान पाठक दिगम्बर प्रसाद साहू की विदाई सह सम्मान कार्यक्रम कर संकुल साल्हे , छिन्द के शिक्षकों ने साहू को भावभीनी विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में पूर्व संकुल प्राचार्य व्ही के यादव एवं पूर्व प्रधान पाठक पी एल साहू को भी संकुल के शिक्षकों द्वारा मोमेंटो शाल श्रीफल व वस्त्र भेंटकर सम्मान प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया को भी सभी हर्षोल्लास के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया और मोमेंटो भेंटकर सम्मान प्रदान किया। सभी अतिथियों का फूल मालाओं व बुके के साथ स्वागत अभिनंदन हर्षोल्लास के साथ किया गया। उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उत्कृष्ट शिक्षक / शिक्षिकाओं को सम्मानित किया ।जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक दिगम्बर साहू को शाल , श्रीफल, मान वाचन प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने अपने उदबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया को माटी पुत्र कहकर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को अवगत कराते हुए उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए सराहना किया । उनकी उपस्थिति आम शिक्षकों ही हितैषी प्रदर्शित करता है। तथा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक दिगम्बर साहू के संबंध में उनके सराहनीय कार्यों शिक्षा के प्रति समर्पित भावनाओं कर्मठ कार्यो को शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी कहते हुए उनके शिक्षकीय दायित्व निर्वहन की सराहना किया। तथा शिक्षकों को अनुकरण करने कहा। पूर्व संकुल प्राचार्य व्ही के यादव ने अपने निरीक्षण किये रहे यादों को ताजा करते हुए उन्होंने साल्हे विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि सबसे अधिक बार निरीक्षण मेरे द्वारा इसी विद्यालय का किया था और संकुल में यह विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा है। साहू समर्पित शिक्षक हैं जिनके प्रयासों से यह विद्यालय उत्कृष्ट रहा है। साहू को उनके आगे की गृहस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। आज के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत साल्हे के सरपंच मोहरसाय साहू , उपसरपंच व पंचगण , शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्य के साथ पूर्व सीआरसी विनोद कुमार यादव , कर्मचारी नेता शैलेश यादव , लैलून भारद्वाज ,पूर्व बीआरसी शोभाराम पटेल पूर्व प्रधान पाठक पदुमलाल साहू , अखिलेश श्रीवास्तव , खिखोराम साहू ,डॉक्टर रामनिवास साहू ,प्रधान पाठक रामप्यारे साहू संकुल समन्वयक साल्हे महंगू दास भारद्वाज , परसदा बड़े सीएसी हरिशंकर जायसवाल, छिन्द सीएसी गौरीशंकर तिवारी , लेन्ध्रा छोटे सीएसी भुवनेश्वर बेरकर शिक्षिका , गीता टंडन , रामेश्वरी जांगडे, आशा एक्का ,मंजुलता लहरे , कुमारी टण्डन , पूनम टंडन , प्रेमा तोप्पो,अंजुलता सिदार, हेमलता सिंह, मानकी जायसवाल , रमा सिदार एवं प्रधान पाठक दुर्गा ठेठवार, हेलेना लकड़ा , चरण प्रसाद भारती, त्रिलोक कुमार दुबे,रामरतन महंत, गोपीलाल साहू , लव कुमार साहू, दुजराम कुर्रे , विपिन किशोर मनहर , शिक्षकगण भूपेंद्र जांगड़े , खुशीराम पटेल , उज्जैन कुमार मनहर , आनंद कुर्रे , देवेंद्र साहू , सोहनलाल जालान, हरनाम सिंह रात्रे ,देवनाथ सिदार , महेंद्र कुमार साहू, हुतेन्द्र साहू , वीरेन्द्र कुमार जांगडे , गेस राम रात्रे , निर्मल कुर्रे , बाबूलाल जायसवाल, विजय लहरे , ईश्वर जाटवर सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी गण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button