छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा गोड़म चिकित्सालय का निरीक्षण

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने आज शासकिय चिकित्सालय गोड़म का निरीक्षण कर वहां के ब्यवस्था का जायजा लिया इस दरम्यान उनके साथ में जिला चिकित्सा अधिकारी भी थे।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने वहां हास्पिटल में भर्ती मरीजों का भी हाल चल जाना और उसके बाद मेडिकल स्टाफ से भी रुबरु हुये,गोड़म चिकित्सालय में काफी मरीज चिकित्सा सेवा लेने पहुंच रहे हैं,अस्पताल के लैब असिस्टेंट ने बताया कि यहां लैब मशीन नही चल रही है कंपनी द्वारा कोड लाख कर दिया गया है,जिसके कारण ब्लड टेस्ट में दिक्कतें आ रही है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडे ने जिला चिकित्सा अधिकारी को उक्त समस्या का समाधान शीघ्र करने का निर्देश दिया।
ज्ञात रहे जिला पंचायत अध्यक्ष इन दिनों सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की निरीक्षण में पहुंचकर चिकित्सा केन्द्र की कमीयों के साथ ही साथ खमीयो को दूर कर क्षेत्र के बीमार मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही चिकित्सा केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं।
उन्होंने अभी हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से भेट कर सारंगढ क्षेत्र के केदार में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button