छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सोनिया चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सारंगढ़। खेलो इंडिया खेलो ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन इंडोर स्टेडियम, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में किया गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सारंगढ़ की बेटी सोनिया चौहान ने स्वर्ण (Gold) एवं कांस्य (Bronze) पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सोनिया चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि सोनिया की यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सोनिया आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित करेंगी।
उल्लेखनीय है कि सोनिया चौहान अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ की कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी सोनिया को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button