छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भगवान परशुराम की भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार और शोभायात्रा संपन्न

सारंगढ़
भगवान परशुराम जयंती अवसर पर होने वाले सामूहिक उपनयन संस्कार में नगर के अत्यंत ही संवेदनशील जिलाध्यक्ष संजय कनौजे, एसडीएम महोदया सुश्री वर्षा बंसल एवं तहसीलदार अपने प्रत्यक्ष उपस्थिति देकर ब्राह्मण समाज के बटुकों को आशीर्वाद और भेंट प्रदान कियाऔर आर्शिवचन में परशुराम सेवा समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीँ ।ब्राम्हण समाज के कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय का आना अत्यंत ही खुशियों और आनंदभरा विषय रहा समाज श्रद्धा पूर्वक उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता है संपूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालन श्री रविशंकर तिवारी जी ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया भगवान परशुराम जयंती के पूर्व संध्या पर परशुराम युवा समिति के सदस्यों द्वारा शासकीय चिकित्सालय में फल वितरण किया गया दूसरे दिन उपनयन संस्कार के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें परशुराम जी की रथ पर भगवान परशुराम के प्रतिरूप के आवला सभी बटुकों को बिठाकर नगर भ्रमण कराया गया जिसमें महिलाओ, पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सारा नगर जय श्री राम जय श्री राम के जयघोष से गूंजायमान हो गया बहुत ही सौहार्द पूर्वक शांति पूर्ण वातावरण में शोभायात्रा का समापन हुआ ।जगह-जगह भक्तों को ठंडा पेयजल कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया जो पान पायलागी वाली धरती सारंगढ़ वासियों के श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है परशुराम जयंती के संपूर्ण कार्यक्रम ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुमार भूषण पांडे जी के गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ श्री संजय भूषण पांडे जी ने समाज के लिए भवन निर्माण के लिए स्थान चिन्न्हाकित किया तथा समाज के प्रगति की दिशा में निरंतर लगे हुए हैं कार्यक्रम के दूसरे दिवस परशुराम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा वृद्धा आश्रम आशा निकेतन जाकर फल मिठाई प्रसाद वितरण किया गया एवं महिला प्रकोष्ठ समिति के अध्यक्ष सह सचिव एवं अन्य सदस्य के द्वारा वहां की नितान्त आवश्यक सामग्री में बड़ी पेटी ,इंडक्शन चूल्हा आदि का वितरण किया गया तथा बन्धुओं के समक्ष भजन का कार्यक्रम कर उनका मनोरंजन किया गया परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश शुक्ला जी ने कहा कि “ब्राम्हण समाज ही
सनातन संस्कृति के
ध्वजारोहक़ है ”
अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला जिनके कुशल नेतृत्व में रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा सका गया महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी ने अपने समाज में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित करने में अहम् भूमिका निभाई उनका कहना है
“वसुदेव कुटुंबकम सनातन धर्म का मूल मंत्र है ।” युवा वर्ग के अध्यक्ष श्री रोशन शर्मा जी के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें श्री शशिकांत तिवारी जी की अहम् भूमिका रही महिला प्रकोष्ठ सह सचिव अंजू तिवारी का कहना है “ब्राम्हणों का समाज के लिए त्याग और तपस्या अतूलनीय है “सुश्री गीतांजलि रथ ने कहा” ब्राम्हणों ने समाज की दिशा और दशा सुधारने में अतुलनीय योगदान दिया गया है ”
भव्य शोभायात्रा पश्चात भव्य आरती वंदना और पूजा प्रसाद वितरण सामुहिक भोजन के पश्चात कार्यक्रम के समाप्ति की धोषणा की गई
फोटो अटैच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button