
सारंगढ़ । जिला के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय व अति. पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सफलता प्राप्त हुई है ।
यह कि – 2 जनवरी 26 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला एक डार्क नीले रंग के एसपी मोटर सायकल क्रमांक CG 13 BB 6574 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर चंद्रपुर जा रहा है । सूचना पर साल्हेओना डीपापारा, ईंटभट्ठा पास घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक CG 13 BB 6574 को रोककर सामने डिक्की मे रखे कपड़ा के थैला की तलाशी लेने पर 4 किलो 170 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। चालक से पूछताछ करने पर जिला बरगढ़ उड़ीसा से गांजा ले कर चंद्रपुर ले जाना बताया कि- आरोपी मोटर सायकल चालक अक्तिलाल सेठ पिता चतुरलाल उम्र 42 वर्ष सा. झिकझिकी जयपुर, थाना भठली, जिला बरगढ़ ओडिसा के कब्जे से 04 किलो 170 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40 हजार रु,एक मोटर सायकल क्रमांक CG 13 BB 6574 कीमती 80000 रु, जुमला कीमती 1 लाख 20 हजार रु को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , प्रआ सुरेंद्र सिदार, सत्यम मंडलोई , टीकाराम ,अनिल साहू आरक्षक , श्रवण टंडन, नरेंद्र चंद्रा , दिलीप स्नेही, खेमलाल , साइबरसेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।














