राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी सड़क सुरक्षा सप्ताह

सारंगढ़ – देशभर में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। आज जिले के सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा भारत माता चौक में इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाई जा सके।
यह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। हर वर्ष यह सप्ताह एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम है— “सड़क सुरक्षा नायक बनें”।
इस अवसर पर देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी, कार्यशालाएँ और यातायात नियमों के पालन को लेकर जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन करके हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।और दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर सफर करें वहीं चार पहिया वाहन चालक बेल्ट लगाकर सफर करें और सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा नायक बनें।
आज सड़क सुरक्षा नायक बने इस अभियान में सारंगढ़ बिलाईगढ के पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव जी के साथ ही एडीशन एस. पी. निमिषा पांडे,और पुलिस महकमा के अफसर और कर्मचारी गण के साथ ही समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल और पत्रकार रवि तिवारी मौजूद थे।














