छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने 112 पुलिस वाहनो को रवाना किया, आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण है ये वाहन

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ पुलिसिया ब्यवस्था को सुदृढ़ करने सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के समस्त पुलिस थाने के लिये 112 डायल वाहन आज सारंगढ़ पहुंच गई हैं जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे विधायक उत्तरी जांगड़े और जिला कलेक्टर पद्ममिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी संबधीत थानो के लिये रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि जिले के सभी थानो मे जो 112 डायल वाहन थे वे प्रायः:एकदम खटारा हो गये थे आज प्रदेश के हमारे लोकप्रिय सरकार ने कोई एक थाना नही बल्कि जिले के समस्त थानो के लिये 112डायल वाहन उपलब्ध करवा दी हैं जो पुलिसिया कार्रवाई में मददगार होगी।संजय पांडे ने कहा कि यह पुलिस वाहन केन्द्र सरकार राज्य सरकार की योजना है इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट या किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर तुरंत उसकी सहायता मिले साथ ही इसमें जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है एक्सीडेंट में घायल ब्यक्ति जहा पर भी हो यह वाहन उस जगह पर पहुंच जायेगी और इस वाहन मे मौजूद पुलिस और डाक्टर की सहायता उस घायल ब्यक्ति को मिलेगा यह योजना अंतिम पंक्ति में बैठे हुए ब्यक्ति को सहायता के लिए पहुंचने मददगार साबित होगा।साथ महिलाओं की अत्याचार की सूचना पर भी यह वाहन तत्काल सहायत के लिये पहुंचेगी।यह 112 डायल वाहन हाईटेक संसाधनों से युक्त वाहन है।संजय पांडे ने कहा यह वाहन उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार दोनो ही बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के भी सभी अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button