छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*विधायक निवास में मनाया गया इंदिरा जी की पुण्यतिथि पटेल जी का जन्मदिन*

सारंगढ़ । विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि एवं उपप्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती सैकड़ो कांग्रेसीयों ने मनाया । विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि – देश के प्रथम उप प्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छा शक्ति से लोह पुरुष बने । आजादी के बाद के कठिन हालातों में उन्होंने अपनी सूझबूझ और फौलादी इरादों से 562 रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर विधायक ने यह बात कही कि – मेरे ख़ून की हर एक बूँद इस देश की तरक़्क़ी में और इसे मज़बूत और गतिशील बनाने में योग दान देगी । भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि प्रणाम करती हूँ।

कां के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि – वल्लभभाई पटेल ने किसानों के संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिए थे । उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता , वहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा के लिए कहा कि – वे अतुलनीय साहस और आत्मविश्वास की प्रतीक हैं। राष्ट्र निर्माण में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है। आज हम सभी उनके पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । संजय दुबे ने कहा कि – मुझे दुनिया को खंडों में बाँटना पसंद नहीं है हम एक हैं । आयरन लेडी के नाम से विश्व विख्यात, राष्ट्र निर्माण की प्रेरक, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन । राधेश्याम ने कहा कि आज आपकी पुण्यतिथि पर आप का पावन स्मरण कर आप को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button