
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के टुण्डरी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां कई घायल और दो की मौत मौके में ही बताई जा रही है । बिलाईगढ़ थाना में आने वाला गांव टुण्डरी के पुल के पास सड़क हादसा हुआ है जहां एक छोटा हाथी वाहन और हाइवा वाहन में आमने – सामने जबर्दस्त टक्कर हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि – पिकअप में सवार पवनी के दिनेश टेंट हाउस के संचालक दिनेश साहू एवं महिला कर्मी रुक्मणी केंवट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि – दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है । घटना की जानकारी पर बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया है और सभी वाहनों को घटनास्थल से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगमढ़क कर दिया गया है । फिलहाल इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है । सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। लगातार जिले में सड़क दुर्घटना के मामले निकलकर आ रहे हैं ।














