छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
मेडिकल लाईन मे रहते हुये 21 वीं मर्तबे ब्लड डोनेट किया युवा समाजसेवी वीनय थवाईत ने

सारंगढ़ – नगर स्थित मनसा क्लीनिक मे अपनी सेवाये दे रहे वीनय थवाईत ने कल 21 वीं मर्तबे ब्लड डोनेट किया है,वीनय थवाईत मेडिकल लाईन मे अपनी सेवाये देते हुये ऐसे समाजसेवी बन गया कि उसके पास ब्लड के जरुरत के लिये किसी का भी शोर खबर आया कि वह ब्लड डोनेट के लिये तत्पर हो जाता है और यहां के सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी हास्पिटलो में भी वह जरूरत मंद मरीजों को ब्लड डोनेट करने पहुंच जाता है।














