
सारंगढ़ । हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बनियापारा के राजा का धूम रहा । 10 दिनों तक भगवान गणेश की भक्ति में बनिया पारा के साथ पूरा शहर सराबोर रही । बनिया पारा के राजा का पंडाल भव्य और विशाल तो वहीं विशाल काय प्रतिमा नागरिकों के मन को हर्षित और मोहित कर रही थी । विघ्नहर्ता गजानन स्वामी से घर , परिवार एवं नगर के सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद ले विसर्जन हेतु बनिया पारा के युवाओं ने महाराष्ट्र के पुणे से धमाल पार्टी मंगाई , जिसमें 80 से अधिक महिला और पुरुष धमाल पार्टी वाले उपस्थित रहे । शाम 6 बजे बनिया पारा से धमाल पार्टी निकली जो नंदा चौक, आजाद चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से निकली । लगभग 5000 की भीड़ उक्त धमाल पार्टी का आनंद ले रहे थे , तो वही महिलाएं और युवतियां अपने घरों के मुंडेर , द्वार , खिड़कियों से धमाल का आनंद ले रहे थे । युवा नाचने में मस्त दिखाई दे रहे थे तो वही नगर के यशस्वी विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े अपनी टीम के साथ गणेश विसर्जन देखने धमाल के साथ ही साथ चलती हुई दिखाई दी । उक्त धमाल का जगह-जगह स्वागत किया गया ।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गली-मोहल्लों को सुना कर दिये गणपति राजा
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सारंगढ़ नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी गलियों चौराहों और साथ सैकड़ों घरों में गजानंद स्वामी जी विराजमान हुये थे।पितृ पक्ष के पहले ही गजानंद स्वामी के विसर्जन के बाद इन गलियों चौक चौराहों को सुना कर गये लम्बोदर महराज,विसर्जन झांकियों में डी.जे.और धमाल बाजा का नजारा देखने लायक रही वहीं गणराज के भक्तजन भगवान जी के विसर्जन के समय गणपति बप्पा मोरया,मंगलमूर्ति मोर्या,अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से तालाब घाट को गुंजायमान कर दिये।














