
सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरिया पुलिस द्वारा ग्राम देवगांव में छापामार कार्यवाही कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। 7 नवंबर 25 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिला कि – थाना सरिया के ग्राम देवगांव के बद्रीनाथ डनसेना नाम का व्यक्ति गांव के मणिकंचन सेट के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है । उक्त सूचना पर रेड कार्य वाही कर रंगे हाथ पकड़ा गया ।
विदित हो कि – आरोपी बद्रीनाथ डनसेना पिता गोकुल डनसेना उम्र 44 वर्ष साकीन ग्राम देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़ के कब्जे से कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8 हजार रू को समक्ष गवाह जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव प्र.आर.मोहन गुप्ता, सत्यम मंडलोईआर राजेश नारंग, ताराचंद, राम कुमार पटेल व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।














