छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*विधायक उत्तरी जांगड़े ने ग्रापं दहिदा में सीसी रोड का किया भूमिपूजन*

कोसीर । सारंगढ़ जिला के ग्राम पंचायत दहिदा में विधायक निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी शामिल होकर विधिवत भूमि पूजन किया और सड़क निर्माण का शुभारंभ कुदाली चलाकर श्रीगणेश किया और ग्रामवासियों को सड़क की सौगात देकर बधाई व शुभ कामना दी । ग्रामवासियों द्वारा कीचड़ भरे रोड को सीसी रोड बनाने मांग कर रहे थे , जिसे गम्भीरता से ले विधायक उत्तरी जांगड़े ने स्वीकृति दे ग्रामवासियों को राहत दी है । इस अवसर पर ग्रापं दहिदा सरपंच, उप सरपंच, जनप्रतिनिधिगण , ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button