
सारंगढ़ । जवाहर भवन मेला ग्राउंड में छग प्रदेश कांग्रेस के निर्देश, ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस संगठन के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुलगांधी नेता प्रतिपक्ष प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी, नेट परीक्षा पेपर लीक और दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन व मोदी सरकार की बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया । पुतला दहन में विधायक पूर्व विधायक जिला प्रकोष्ठ व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों व वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी तो दूसरी ओर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही।
बरसते पानी में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर नजर आया, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेई मुकेश साहू बीडीसी, राजेंद्रवारे, जितेंद्र पुराइन विकास मालाकार और युवा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी ने विरोध प्रदर्शन को बड़ा स्वरूप दिया । पुतला दहन के दरमियान मितेंद्र यादव, शाहजहां खान, घनश्याम मनहर, विनोद भारद्वाज, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, बिजेंद्र गुड्डू,नागेश्वर महंत महेश नायक, हेमंत चंद्रा की पुलिस के साथ देर तक छीना झपटी होती रही, अंततः मेला ग्राउंड में मोदी का पुतला धू-धू कर कर जला।पुतला दहन के दौरान विधायक श्रीमती कविता लहरें एवं पूर्व विधायक चंद्र देव राय कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेसी छत्रसाल साहू प्रदेश सचिव, संजय दुबे, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक, राधे जायसवाल, रविंद्र नंदे ने मोदी सरकार की बर्बरता पूर्ण कायराना हरकत की कड़ी निंदा की और कहा कि जब – जब जुल्मी जुल्म करेगा कांग्रेस का एक – एक कार्यकर्ता, छात्रों, व्यापारियों पत्रकारों किसानों गरीबों व हर वर्ग के लिए आपको खड़ा नजर आएगा।
अंत में प्रेस से रूबरू होते हुए जिलाध्यक्ष तारा देवांगन एवं पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने मोदी सरकार के द्वारा छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसियों की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की कायराना हरकत बताया । जिला अध्यक्ष तारा देवांगन कहा कि – बहुत ही शॉर्ट सूचना के बाद बरसते पानी में कांग्रेस के एक – एक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए मैं सभी कांग्रेसियों का आभार जताता हूं ग्रामीण क्षेत्र से कई और साथियों के आने की भी सूचना थी, बरसते पानी में मीडिया के साथियों का सहयोग सराहनीय रहा।














