छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में महर्षि कश्यप जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

सारंगढ़। महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महर्षि कश्यप जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
नगर के मुख्य मार्गों पर आकर्षक सजावट, पुष्प अलंकरण और रोशनी की सुंदर व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभा यात्रा में धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक झलकियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ नागरिकों, समाज के गणमान्यजनों, सामाजिक संगठनों तथा व्यापारी वर्ग ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में महर्षि कश्यप जी के आदर्शों को अपनाने, समाज में एकता, सद्भाव और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर में सर्वत्र श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button