छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कश्यप जयंती पर केशरवानी समाज की भव्य शोभायात्रा निकली

सारंगढ़ । कश्यप जयंती पर केशरवानी समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभा यात्रा केशरवानी धर्मशाला से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली । शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला पुरुष पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए और जयकारों के साथ माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया । जगह-जगह समाज जनों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया । आज़ाद चौक पर अग्रसेन सेवा संघ की ओर से विशेष स्वागत किया गया । संघ के सदस्यों ने समाज के लोगों को ठंडा पेयजल और मिष्ठान वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया । शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई केशरबानी धर्मशाला में जाकर समाप्त हुई , जहां सामूहिक पूजा – अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया । समाज के पदाधिकारियों व देवेंद्र केशरबानी ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रतीक बताया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button