छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विविधता में एकता का संदेश युवाओं , अधिकारी जनप्रतिनिधि नागरिकों ने लगाई दौड

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के मार्ग दर्शन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन जिला मुख्यालय सारंगढ़ में किया गया । कलेक्ट्रेट परिसर से गढ़ चौक होते हुए खेलभांठा मैदान पर दौड़ की समाप्त हुई । दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग सहित युवा अधिकारी – कर्मचारी व नगर वासियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिए कलेक्टर सारंगढ़ डॉ. संजय कन्नौजे एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी के साथ जवान भी शामिल हुए एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया। इस दौरान जिला प्रशासन अपर कलेक्टर , जिला पंचायत CEO, SDM के साथ अन्य अधिकारी भी शामिल हुए,जनप्रतिनिधिगण, छात्र- छात्राएं सहित आम नागरिक मौजूद रहे।

इस दौरान कलेक्टर डॉ संजय द्वारा सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई । उन्होंने युवाओं से देश की एकता अखंडता और सामाजिक सद्भावना को सदैव बनाए रखने के साथ विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन व राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना स्तर पर भी सभी अधिकारी कर्मचारियों को एकता दिवस, नशा मुक्त भारत, साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।विभिन्न थाना क्षेत्र में स्कूल कॉलेज में निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। थाना क्षेत्र में एकता वृक्ष भी लगाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button