छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जिला खेल संघ ने प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का जताया आभार*

सारंगढ़। जिले में पधारे जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का आगमन हुआ, कार्यक्रम स्थल में जिला खेल संघ और वरिष्ठ खिलाड़ी ने खेलभाटा स्टेडियम को व्यवस्थित और सुरक्षित करने की दिशा पर जिला कलेक्टर को दिए निर्देश , कलेक्टर डॉ संजय द्वारा उसे मूर्त रूप प्रदान करने को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का जिला खेल संघ ने आभार पत्र सौंप कर आभार जताया व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। प्रभारी मंत्री के आगमन पर जिला खेल संघ के पदाधिकारी ने खेल भाटा मैदान को चारों ओर से लोहे के एंगल लगाकर सुरक्षित करने , पानी की व्यवस्था और गेट लगाने की मांग रखी थी , महिला खिलाड़ियों ने चेंजिंग रूम की बात कही थी, जिस पर तत्काल प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्टर को निर्देशित कर उक्त कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे । जिस पर डॉ संजय कन्नौजे के अथक प्रयास से खेल मैदान को सवारने की दिशा पर एक अनुकरणीय पहल हुई और सारंगढ़ का खेल भाटा विशाल काय स्टेडियम बन गया जिसकी जनचर्चा लोगों ने अपनी जुबान पर की और जिला प्रशासन और शासन का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

जिला खेल संघ की ओर से गोल्डी खेल संघ अध्यक्ष, शेख कासिम पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी, विजेंद्र गुड्डू यादव कराटे एवं किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, मनोज जायसवाल रामसिंह ठाकुर शतरंज एसोसिएशन, मोहम्मद खलील शाहजहां बेग बैडमिंटन एसोसिएशन, अधिवक्ता भोगेंद्र मनहर वालीबॉल एसोसिएशन, त्रिलोक मैत्री क्रिकेट एसोसिएशन, अश्वनी चंद्र अधिवक्ता एवं फुटबॉल एसोसिएशन राकेश जाटवर, इमरान जी एवं कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी शामिल रहे। जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा के साथ कमलेश जांगड़े सांसद, संजय भूषण पांडेय जिपं अध्यक्ष , डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर, आंजनेय वैष्णव एसपी, प्रकाश सर्वे अतिरिक्त कलेक्टर, शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर , ज्योति पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष, केराबाई मनहर पूर्व विधायक, सुभाष जालान पूर्व जिलाध्यक्ष, अजय जवाहर नायक, डॉ हरिहर जायसवाल, डॉ दिनेश जांगड़े, जिपं सदस्य श्रीमती डॉ अभिलाषा कैलाश नायक श्रीमती शिव कुमारी साहू, , विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य भुवन मिश्रा, अरुण यादव सांसद प्रतिनिधि, मुरारी नायक, दुर्गा सिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा, निखिल केशरवानी, भरत जाटवर , प्रकाश अग्रवाल, वेदराम जांगड़े, सतीश शर्मा, दीपक साहू, बरत, जेआर डहरिया जिला शिक्षा अधिकारी, नरेश चौहान बीईओ, कौशल ठेठवार, सुदीप प्रधान आदि कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button