
सारंगढ़। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने भटगांव क्षेत्र के ग्राम सलोनीकला स्थित सांवरिया डेरा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की । जिला प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे एवं एसडीओ की विजय सिंह के निर्देश पर भटगांव थाना प्रभारी के द्वारा कच्ची महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही की गई । पुलिस टीम ने मौके से लगभग 160 लीटर महुआ शराब जब्त की । इसके साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त 26 बोरा लाहन भी बरामद कर जब्ती की कार्यवाही की गई। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जब्त हुई महुआ शराब एवं लाहन को नियमानुसार कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि – अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें,ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।














