छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सतीश यादव नियुक्त हुए छग गौ सेवा आयोग के सदस्य

सारंगढ़। छग राज्य गौ सेवा आयोग ने सारंगढ़ विकास खंड से युवा समाजसेवी सतीश यादव को आयोग की विकासखंड स्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया है। श्री यादव लंबे समय से गौ सेवा, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं । उनके मनोनयन से क्षेत्र में गौ संरक्षण और सेवा से जुड़ी गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने सतीश यादव की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सारंगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया है। उनका मानना है कि इससे गौसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी। एक आयोजन में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए सतीश यादव ने कहा, गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है। गाय को किसी एक धर्म से जोड़ना उचित नहीं है, क्योंकि – इसका महत्व हर मानव जीवन में है। गाय का दूध पोषण का स्रोत है, जो मानव के बचपन को संवारता है। अतः यदि संभव हो तो हर परिवार को कम से कम एक गाय जरूर पालनी चाहिए, जिससे लोक और परलोक दोनों का कल्याण हो सके। उन्होंने आगे कहा कि – गौपालन आज के समय की महती आवश्यकता है। गाय और उसके उत्पाद जीवनदायिनी हैं, और समाज को इसके लाभ के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। श्री यादव ने यह भी अपील की कि देश का हर नागरिक गौ सेवा और गौ रक्षा का संकल्प ले, क्योंकि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की प्रतीक हैं। सतीश यादव की यह नियुक्ति क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है। क्षेत्र में सामाजिक चेतना और संवेदनशीलता का विस्तार होना तय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button