
सारंगढ़। जिपं सदस्य श्रीमती शिवकुमारी साहू ने कहा कि – भागवत कथा के दिव्य मंच पर उपस्थित होकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रही है । यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार, भक्ति , सामाजिक एकता का भव्य महोत्सव है। मैं ग्राम वासियों व आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को हृदय से साधुवाद देती हूँ , जिन्होंने इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से समाज को भक्ति, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है ऐसे आयोजन न केवल हमारे बुजुर्गों की परंपरा को जीवित रखती हैं, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को भी धर्म, नीति और सदाचार का मार्ग दिखाती हैं। मैं भगवान श्रीकृष्ण से यही प्रार्थना करती हूँ कि – वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें । ग्राम, समाज व देश में सदा सुख, शांति, समृद्धि और एकता बनी रहे। उक्त कथा में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुभाष जालान, अनिल साहू, मण्डल अध्यक्ष धीरज दीक्षित , कमलेश साहू , श्रीमती लता साहू, जपं अध्यक्ष श्रीमती रेवती चंद्रा जपं सभापति, प्रदीप साहू, सुग्रीव साहू एवं खेलन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही ।














