छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिपं सदस्य शिवा अनिल साहू ने विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा

सारंगढ़ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवा अनिल साहू ने अपने जिपं क्षेत्र के गृह ग्राम पचपेड़ी, सरसीवां, ढनढनी एवं डुरूमगढ़ में आयोजित समारोह में तिरंगा ध्वजा रोहण किया। उन्होंने सभी ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान श्रीमती साहू खम्हरिया हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों के देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। बच्चों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। सभी कार्यक्रमों में देश भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। शिवाअनिल साहू हारमोनियम में मेरा रंग दे बसंती चोला, ए मेरे वतन के लोगों का गायन भी की। शिवा अनिल साहू ने कहा कि – ऐसे आयोजन हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाते हैं और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी आयोजकों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button