छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला भाजपा कार्यालय में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डालें

सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह यादव भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता हेतु पहुंचे, जहां उन्होंने आत्म निर्भर भारत संकल्प एवम् अधिकार पर अपना उद्बोधन दिए । मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल पूर्व विधायक हरिदास भारद्वाज केराबाई मनहर प्रदेश भाजपा नेता ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संज्ञा भूषण पांडे संजय भूषण पांडे जिला उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर जांगड़े सभी ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र सिंह यादव का पुष्प हार और पूर्व गुप्त से स्वागत की है तदुपरांत शिक्षा मंत्री श्री यादव जी ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्म निर्भर भारत का संकल्प लिया है । कोरोना काल में जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी, तब भारत ने न केवल अपने नागरिकों को बचाया बल्कि दुनिया के लिए भी उम्मीद की किरण बना। कोविड शील्ड वैक्सीन का उत्पादन कर भारत ने इसे 130 से अधिक देशों में उपलब्ध कराया । यह न केवल मानवता की सेवा थी बल्कि भारत की वैज्ञानिक और औद्योगिक क्षमता का भी प्रमाण थी।

शिक्षा मंत्री श्री यादव जी ने आगे बताया कि – रक्षा क्षेत्र में भी भारत ने अपनी मजबूती दिखाई । 23,622 करोड़ रुपये का प्रावधान कर सरकार ने आधुनिक हथियार, रक्षा तकनीक और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया । भारत की सामरिक नीति में इजराइल का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा, जिसने कारगिल युद्ध में खुलकर भारत का साथ दिया ।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से विश्व में अपनी छवि सुदृढ़ की । जिससे वायुसेना की दक्षता और पराक्रम ने पूरे विश्व को प्रभावित किया । कारगिल विजय इसका ऐतिहासिक उदाहरण है । इन सभी प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत न केवल अपने बलबूते आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि विश्व शांति, स्वास्थ्य और सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल शहर के साथ ही साथ भाजपा के जिला के विभिन्न पदों जुड़े रहने वाले सरल व्यक्तित्व के धनी भुवन मिश्रा मंच संचालन कर रहे थे । प्रेसवार्ता में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे , जिन्होंने विभिन्न प्रश्न कियें, जिन प्रश्नों का उत्तर शिक्षा मंत्री यादव जी ने दिया । कार्यक्रम में पुरुषोत्तम अग्रवाल , अरुण गुड्डू , निखिल केसरवानी , अरविंद हरिप्रिया , प्रकाश अग्रवाल , केरा बाई मनहर , सारधन चौहान , अनुपमा केसरवानी , विलास सारथी , जिला पंचायत सदस्य ठाकुर साहब , केसरवानी जी, बरत राम साहू , मनबोध साहू , भरत जाटवर , पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल , ओमकार केसरवानी , रवि तिवारी , दीपक थवाईत, योगेश कुर्रे , राहुल भारती के साथ दो दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button