जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के निवास पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आत्मीय स्वागत

सारंगढ़। नपा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के पश्चात भाजपा चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं का जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के शा निवास पर आगमन हुआ। पांडेय एवं उनके परिवारजनों ने सभी अतिथियों का आत्मीयता पूर्वक स्वागत किये । शासकीय निवास पर आयोजित इस सौहार्दपूर्ण भेंट में चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जिला सह. बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष, भाजपा जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, चुनाव सहप्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रायगढ़ उमेश अग्रवाल, पूनम सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला महामंत्री अमित रिंकू तिवारी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हितेश अजगल्ले, मंडल अध्यक्ष जय बानी, शहर मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिवारजनों की उपस्थिति में आत्मीय वातावरण बना रहा। सभी अतिथियों के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई और यह मुलाकात राजनीति व संगठन से आगे बढ़कर अपनापन, स्नेह व पारिवारिक संबंधों की मधुर अनुभूति से परिपूर्ण रही । इस अवसर पर जिपं सदस्य डॉ. दिनेश जांगड़े, जूली ठाकुर, संगीत ठाकुर, दीपक अग्रवाल, देवेन्द्र नाथ नंदे , हरिनाथ खूंटे, सूरज गुप्ता एवं किशन गुप्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।









