
सारंगढ़। नवरात्रि व दशहरा पर्व में पूरे अंचल में भक्तिमय माहौल रहा । जगह जगह माँ जगदम्बे की पूजा अर्चना कर सभी भक्ति में लीन रहे और माता रानी का 9 दिन सेवा के बाद विदा किया । इस तरह नवरात्रि के समापन बाद दशहरा उत्सव आयोजित हुई इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े दुर्गा आयोजन समिति के सहयोग से छग फ़िल्म के निर्देशक छोटेलाल साहू के छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच जहुरिया का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे महराज,पुरुषोत्तम साहू, रमेश तिवारी , कोमल शशि पटेल जनपद सदस्य, राकेश पटेल, दूधनाथ पटेल , रतलाल निषाद, सरपंच श्याम देव भारद्वाज ,रोहित ग्राम पटेल , महेतर पटेल जी,रोहित महिलाने , जनपद सभापति,रमेश पटेल ,रामकुमार पटेल , रामेश्वर पटेल ,अरविंद श्रीवास प्रमुख रूप से उपस्थित रहें व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं मंच को सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे ने संबोधित किया और नवरात्रि व दशहरा उत्सव की बधाई व शुभकामना देते हुए गांव में भव्य पंडाल बनाने वाले संतोष पटेल को मंच से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।














