
सारंगढ़ । छग प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया , सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे , प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश अनुसार जिला युवा कॉंग्रेस सारंगढ़ द्वारा महंगी बिजली, दोगुने बिजली बिल के विरोध में दूसरा चरण 4 October को हस्ताक्षर अभियान आंदोलन भारत माता चौक में हस्ताक्षर अभियान किया जायेगा। सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण, NSUI , महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, इंटक, युवा कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथीगण की उपस्थिति रहेगी । 12.30 बजे दोपहर 4 अक्टूबर 2025 भारत माता चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।यह जानकारी शुभम् बाजपेई के द्वारा दिया गया ।














