गोड़िहारी ग्राम में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए वृक्ष

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सारंगढ़ मंडल के गोड़िहारी ग्राम स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर में बरसात के मौसम में उग आए खरपतवार एवं गंदगी को साफ कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा –
“स्वच्छता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।”
स्वच्छता अभियान के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में आम, कटहल, बरगद सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, वरिष्ठ नेता रमेश तिवारी, सरपंच श्रीमती मीनादेवी भारद्वाज, अरुण गुड्डू यादव, एस. कुमार यादव, दीपक साहू (केड़ार मंडल अध्यक्ष), दूधनाथ पटेल, कन्हैया निषाद, प्रमोद यादव, शशिकांत तिवारी, करमहा यादव, गुड्डू पटेल, नानदाऊ यादव, पूर्णिमा मनहर, रिद्धि तिवारी, सेतकुंवर महंत, श्यामदेव भारद्वाज, उपसरपंच रामलाल पटेल, ननकीदाऊ पटेल, नीतिश पटेल, परस यादव, राजेन्द्र चौहान, देवप्रसाद कहार, वीरेंद्र निराला, अमित यादव, जीतू गुप्ता, मनोज जायसवाल, गिरधारी देवांगन सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण, ग्रामीणजन एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।














