छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा सारंगढ़ मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ — प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के तहत सारंगढ़ मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत काली मंदिर, समलेश्वरी मंदिर एवं राजापारा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए देवी मंदिरों को पूरी तरह स्वच्छ एवं सुचारु रूप से व्यवस्थित किया गया।

स्वच्छता अभियान के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत राजापारा गार्डन में फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक चेतना के संदेश के साथ विशेष रूप से सराहनीय रही।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे, वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, देवप्रसाद कहार, अवधेश ठेठवार, कुलकित चंद्रा, वीरेंद्र निराला, अरुण गुड्डू यादव, रमेश तिवारी, राजेश जायसवाल, अनुपमा केशरवानी, चंद्रिका सिंह, पूर्णिमा मनहर, किशन गुप्ता, अमित सारथी, जीतू गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, समीर ठाकुर, चिंता साहू, सतीश शर्मा, विकास थवाईत, शशिकांत तिवारी, लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button