छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रभारी गोल्डी नायक एवं पुरुषोत्तम साहू के समक्ष राकेश पटेल व विनोद भारद्वाज ने किया 1-1 कमरा निर्माण की घोषणा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रमेश खूंटे से की सीधी बात

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी की नियुक्ति को लेकर बैठक ले रहे हैं। जहां सारंगढ़ ब्लॉक प्रभारी गोल्डी नायक ने सारंगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत पांच मंडल जिनमें केडार, छिंद, गुडेली, मल्दा, सालर अंतर्गत प्रथम मंडल छिंद कि आज बैठक ली।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू द्वारा आहूत आज की बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ 22 पोलिंग के वरिष्ठ कांग्रेसी जोन सेक्टर बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त बैठक ग्राम पंचायत चंदई के यादव भवन में आहुत की गई थी, सर्वप्रथम कांग्रेस नेता और ग्राम चंदई के सरपंच प्रतिनिधि रमेश खूंटे ने आगंतुक प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों का आत्मीय अभिवादन किया। बैठक को सर्वप्रथम संबोधित करते हुए प्रभारी गोल्डी नायक ने वरिष्ठ जनों का अभिवादन करते हुए कहा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस ने हमें अहम जवाबदारी दी है। अब कांग्रेस संगठन में परिवर्तन का दौर दिख रहा है संगठन को मजबूती देने के लिए 20 पोलिंग में एक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है और आज सर्वप्रथम छिंद मंडल जहां लगभग 22 पोलिंग बूथ हैं उनकी प्रथम बैठक ग्राम में आयोजित है आप सभी आपस में 22 पोलिंग से एक-एक नाम चुनकर 21 सदस्य कमेटी का गठन करें और यह कमेटी एक मंडल अध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, तीन सचिव दो सहसचिव, एक मीडिया प्रभारी और सात कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव सर्व समिति से करेगी जिसमें प्रकाश 50% संख्या एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक और महिला वर्ग की होगी। नाम थोपे नहीं जाएंगे और मंडल क्षेत्र में बैठकर पारदर्शिता के साथ कार्यकर्ताओं की सहमति से कमेटी का चुनाव होगा उसके पश्चात मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सेक्टर जो लगभग पांच पोलिंग में एक सेक्टर होगी। इसका गठन करेंगे। जहां कार्यकर्ताओं ने आप सी समन्वय बनाते हुए पुरुष अध्यक्ष हेतु रमेश खूंटे एवं महिला होने पर श्रीमती कोमल शशी पटेल के नाम पर आम सहमिति बनाई और वही सर्व समिति से बाकि पदों में प्रत्येक पोलिंग से कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया। जिसकी जानकारी उन्होंने ब्लॉक प्रभारी गोल्डी नायक व ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू को दी। उक्त बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन की उपस्थित हुई उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि आज मंडल के प्रथम बैठक और नियुक्ति प्रक्रिया में मुझे शामिल होने का अवसर मिला आप कार्यकर्ताओं के उत्साह ऊर्जा उपस्थित या साबित करती है कि कांग्रेस संगठन कितनी मजबूत है और सत्ता न होने के बाद भी हमारे कार्यकर्ताओं में कितनी ऊर्जा है उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी संजय दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान है और कांग्रेस के कार्यकर्ता सबसे मजबूत कार्यकर्ता है। उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, राकेश पटेल कोषाध्यक्ष, मितेंद्र यादव, रामनाथ सिदार, तुलाराम साहू, मंच पर आसीन रहे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

“कांग्रेस नेता रमेश खूंटे ने कार्यालय हेतु दी 10 डिसमिल जमीन, दीपक बैज ने दी बधाई” – उक्त बैठक के दरमियान कांग्रेस नेता रमेश खूंटे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी वरिष्ठ जन का आशीर्वाद लिया और 10 डिसमिल निजी जमीन जिला कांग्रेस कार्यालय हेतु प्रदान की। उक्त बैठक की खास बात यह रही कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज में दूरभाष से रमेश कुटे कार्यकर्ता से सीधी बात की और नवीन जिला कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण हेतु 10 डिसमिल जमीन देने पर उन्हें धन्यवाद दिया उनकी सराहना की। बैठक के दरमियान जिला पंचायत सदस्य विरोध भारद्वाज ने उक्त भवन में अपनी ओर से एक कमरा निर्माण तथा राकेश पटेल कोषाध्यक्ष ने अपने स्वर्गीय पिताजी डॉक्टर पटेल जी के नाम पर एक कमरा निर्माण करने की विधिवत घोषणा की ब्लॉक प्रभारी गोल्डी नायक ने इस पल को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक पल बताया जो इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि लंबे समय से जिले के कार्यकर्ताओं की यह स्वप्न थी की शासन आने पर एक भवन बनेगा लेकिन अब वह सपना पूरा होते दिख रहा है रमेश भाई को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।

उक्त बैठक में जिला युवा कांग्रेस के सचिव राकेश जटवार विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र वारे जिला समन्वयक जितेंद्र पुराईन, हेमंत चंद्र, सागर दीवान ब्लॉक अध्यक्ष छात्र संगठन, मंडल से बोधराम साहू, कृष्णा साहू, सुनील वारे, शशी पटेल, लल्लू निषाद, प्रकाश साहू, नरेश चौहान, श्रवण थूरियां, मुकेश साहू, प्यारेलाल चौहान, धनंजय यादव, कलश साह, मदन साहु, राम नारायण साहू, हीरा लाल भारद्वाज, अजय भारद्वाज, डेविड कुर्रे, नील कुर्रे, निलेश रात्रे, जगदीश सिदार, आलेख जायसवाल आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button