छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ बस स्टैण्ड में पुलिस ने की माकड्रिल

सारंगढ़ न्यूज़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ बस स्टैंड में आज दिनांक 24.05.2025 को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान सारंगढ़ थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरा में संदिग्ध लावारिस बैग मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, बम डिस्पोजल टीम , ट्रैकर डॉग सहित मौके पर पहुंची।इसी क्रम में अन्य विभागों जैसे अग्नि शमन, एम्बुलेंस,पानी टैंकर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी मौके पर उपस्थित हुए।
संदिग्ध बैग को कार्डन करते हुए परिसर में उपस्थित नागरिकों और यात्री बसों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाला गया ।इस दौरान पुलिस अधिकारी जनता को बार बार संयमित रहने की हिदायत दे रहे थे ।पूरे परिसर की चेकिंग की गई,बम डिस्पोजल टीम के द्वारा बम डिस्पोजल ब्लैंकेट से कवर हुए बम डिस्पोज कर सुरक्षित स्थान भेजा गया।पुलिस प्रशासन के द्वारा नागरिकों को आश्वासन दिया गया कि हर परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन उनके साथ है और उनकी सुरक्षा को लेकर कर्तव्यबद्ध है।बहरहाल सारंगढ़ नगर के बस स्टैण्ड परिसर स्थित रैन बसेरा में आज हुए इस घटना के बाद शहर में कई प्रकार की चर्चायें सरगर्म है वहीं सारंगढ़ पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button