छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जेल पारा और बोंदा के सुशासन तिहार में शिरकत किये संजय पांडे

सारंगढ़ -आज सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम बोंदा और नगर स्थित जेल पारा में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में शामिल हुए जिपं अध्यक्ष संजय पांडे जिला सारंगढ के सुशासन समाधान शिविर जिसमें ग्राम बोंदा व नगरपालिका परिषद सारंगढ के द्वारा आयोजित सुशासन तिहार जेलपारा में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि – छग में विष्णु देव साय का सुशासन है । छग के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्ग दर्शन में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है ।जिसके तीसरे चरण का शुभारंभ हो चुका है । इस समाधान शिविर के माध्यम से सरकार आपके द्वार आयी है और आपकी समस्यां के समाधान के लिए कृत संकल्पित है । पांडे जी ने यह भी कहा कि राज्य का निर्माण प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने किया था जिनका ध्येय वाक्य था हमने बनाया है हमहीं सवारेंगे ।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में संवेदनशील जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन के साथ जिपंअध्यक्ष संजय भूषण पांडे सुशासन तिहार बोंदा और सुशासन तिहार नपा परिषद सारंगढ़ के जेल पारा रंगमंच पर उपस्थित रहे । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि – देश का यह पहला राज्य छत्तीसगढ़ है जहां एक रुपए किलो में चावल सरकार आम जनता को दे रही है , शिक्षा के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन छग में हुआ है । छत्तीसगढ़ राज्य है जहां 3100 प्रति क्विंटल में 21 क्विंटल धान 1 एकड़ में खरीद रही है ।कृषकों को एक मुश्त ₹10000 की राशि सरकार दे रही है । 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव साय सरकार ने की है । कार्यक्रम में उनके साथ जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन , जपं सीईओ राधेश्याम नायक उपाध्यक्ष जिपं अजय जवाहर नायक , सभापति सरिता मुरारी नायक ,भुवन मिश्रा जगन्नाथ बानी अरूण गुड्डू मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अधिवक्ता दीपक तिवारी शामिल हुए । जहां नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की मांग व शिकायत संबंधित आवेदन दिए । जिसमें पीएचई के आधे अधूरे निर्माण व उचित मूल्य दुकान की अव्यवस्था की शिकायत की गई हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button