छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पेड़ पौधा उधार मे लेने के बाद पैसा देने में आना-कानी करने पर पुलिस थाना में शिकायत

सारंगढ़ – लगभग एक वर्ष पूर्व उधारी में पेड़ पौधा ले जानें और रकम की मांग करने पर रूपया देने में आना-कानी करने वाले भटगांव निवासी नर्सरी ब्यवसायी के खिलाफ सारंगढ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज हुई है।इस संबंध में सारंगढ़ स्थित थवाईत नर्सरी के संचालक अभिनव थवाईत ने प्रेस को बताया कि भटगांव निवासी मुनीराम बरभव जो कि पेड़ पौधा का व्यवसाय करता है जो कि मेरे पास से पिछले लगभग एक वर्ष पूर्व लगभग 60000-00 साठ हजार रूपए का पेड़ पौधा मेरे पास से यह कहकर ले गया कि वह थोड़ी देर में भूगतान कर देगा।लेकिन उक्त ब्यक्ति आज तक रकम का भुगतान मुझे नही किया है।यह रकम पाने के लिये मैने की बार उसे फोन किया और ब्यक्तगत रूप से पुनीराम से मिलने प्रयास किया लेकिन वह अधिकांस समय मेरा फोन नही उठाता और मेरे से मिलने से भी बचता है और यदि संपर्क हो भी जाता है तो वह “अभी थोड़ी देर में फोन पेय कर रहा हूं कहकर टाल देता है। पुलिस थाने मे लिखित में दिये शिकायत में अभिनव थवाईत ने उल्लेख किया है कि मेरे पास उक्त लेन देन की मूल बिल व उसकी प्रति और लेनदार के साथ ही अन्य सबंधित व्यक्तियों की काल रिकार्डिंग और जानकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button