
सारंगढ़/बिलाईगढ़- बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल के छोटे भाई पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचंद अनीता अग्रवाल की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर उनके निवास जाकर शोक एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दुखद अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ अजेश अग्रवाल, सारंगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।














