शिक्षक दिवस पर चित्रोत्पला विद्या मंदिर उलखर सारंगढ़ में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया

सारंगढ़। 5 सितंबर 2026 को चित्रोत्पला विद्या मंदिर उलखर में शिक्षक दिवस का गरिमामयी कार्यक्रम में जनपद सदस्य सतीश अजय , सरपंच शुभम जाटवर, समिति के उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद चंन्द्रा , अमृतलाल चंद्रा, सचिव सुरेश शुक्ला , एवं अरुण चंद्रा , गोवर्धन चंद्रा, सुरेंद्र चंद्रा, हरिश चंद्रा के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंच संचालन श्री राजेंद्र निषाद के द्वारा किया गया। 1993 में संचालित यह संस्था ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के सर्वांगीण विकास पर कार्य कर रही है निरंतर 33 वर्षों से अंचल के अनेक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मजबूत नींव प्रदान किया है।संस्था में अध्ययन किए हुए छात्र आज विदेश में प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं एवं अन्य छात्र भी शिक्षा जगत में अपना ज्ञान बांट रहे हैं चिकित्सा, राजनीति, के क्षेत्र में भी यहां के छात्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ग्राम के भूतपूर्व सरपंच सेवानिवृत शिक्षक एवं अन्य उत्साही युवा इस संस्था का संचालन कर रहे हैं और अंचल में सबसे कम शुल्क में बच्चे यहां अध्ययन कर अपना भविष्य गढ़ रहे हैं
कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा उक्त बातें बताई गई एवं कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक श्री एन पी वर्मा , खगेश्वर चंद्रा, सुरेश शुक्ला, श्री अरुण चंद्रा, अक्तिलाल बरेठ सहित शिक्षकों को सतीश अजय, शुभम जाटवर, गोपाल चंद्रा, के द्वारा शाल एवं श्रीफल एवं भगवत गीता देकर सम्मानित किया गया ।
संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं को समिति के सदस्यों द्वारा श्रीफल पेन प्रदानकर सम्मानित किया गया ।
गुरुओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन के पालन करने को कहा।
अंत में समिति के सचिव सुरेश शुक्ला के द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।









