
सारंगढ़ । नगर के अग्रसेन भवन सभागार में अग्रसेन सेवा संघ, अग्रवाल सभा व श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के तत्वाधान में एवं मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले अग्रसेन जयंती के 9 वें दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का श्री गणेश हुआ । जिसमें टारगेट शूटिंग प्रतियोगिता का नियम कार्यक्रम स्थल पर ही बताया गया । उक्त प्रतियोगिता में ₹100 शुल्क रखा गया था, कार्यक्रम 4 बजे प्रारंभ हुआ । वेशभूषा जूनियर प्रतियोगिता का श्री गणेश संध्या 7 बजे आरंभ हुआ । मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जानकारी दी गई कि – पहनावा एवं एक्टिंग पर निर्णायकों के द्वारा अंक दिए जाएंगे । वेशभूषा सीनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 बजे हुआ । युवा मंच ने बताया कि – नियम बॉलीवुड रेट्रो थीम पर आधारित हैं ।आपके थीम के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे । कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी अपना नाम मानस केडिया के पास दर्ज कराने की अपील किए थे । कार्यक्रम का निर्णय विख्यात निर्णायक श्रीमती अंजू तिवारी, श्रीमती प्रियंका तिवारी के द्वारा वेशभूषा कार्यक्रम का निर्णय दिया जा रहा था । मारवाड़ी युवा मंच अपनी टीम के साथ व्यवस्था बनाए रखने में सफल रही ।
विदित हो कि – कार्यक्रम के श्री गणेश के दौरान अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष दिनेश धनानिया घनश्याम बंसल, बाबूलाल अग्रवाल संजय अग्रवाल अपनी टीम के साथ,अग्रवाल सभा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल टीम के साथ, पूरे कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे । कार्यक्रम स्थल पर अध्यक्ष शिवम केडिया, सचिव शिवम गोयल, मानस केडिया, प्रथम अग्रवाल, प्रियांशु धनानिया, प्रांशु अग्रवाल, वंश अग्रवाल , राम धनानिया , सौरभ केडिया , कान्हा अग्रवाल ऋषभ के दिया अजय अग्रवाल सचिन केजरीवाल मयंक धनानिया हर्षित केडिया , शुभम केजरीवाल गौरव अग्रवाल , के साथ ही साथ अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे ।














