छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भारतीय स्टेट में मनमानी चरम पर बैंक ग्राहक हो रहे हैं परेशान

सारंगढ़ :-नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पदस्थ कर्मियों की मनमानी चरम पर है,इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यहां कार्यरत अधिकारी कर्मचारी मनमाने तौर पर कार्य कर रहे हैं विगत 9 अगस्त को बैंक के ग्राहक विकास थवाईत यहां पैसा जमा करने पहूंचते यहां के कैश काउंटर में कोई कर्मचारी नहीं बैठे थे विकास थवाईत ने बगल में बैठे पटेल जी को बोला पटेल जी पैसा को गिन लिये इसी समय कैश काउंटर में ड्यूटी लगे अधिकारी आ गये उन्होंने कहा हम फिर से रकम को गिनेंगे ऐसी ही मनमानी यहां के सभी काउंटरों में होने की जानकारी मिल रही है,बैंक ग्राहक ने मैनेजर को फोन लगाया वे फोन रिसीव नहीं किये थोड़ी देर बाद मैनेजर साहब फोन रिसीव कर बताये कि वे अभी रायगढ़ में मीटिंग में है और फोन रख दिये,यहां बताना लाजिमी है कि भारतीय स्टेट बैंक के कैश काउंटर की काउंटिंग मशीन कई दिनों से खराब है,इतने बड़े बैंक का काउंटिंग मशीन खराब रहना नि:संदेह ग्राहकों की परेशानी का सबब है,इस बैंक में अन्य कई समस्याये है यहां पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है।उक्त समस्याओं को हटाने बैंक के उच्चाधिकारियों को त्वरीत कार्यवाही करना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button