छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुईं विधायक उत्तरी*

सारंगढ़। ग्राम जिल्दी में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का 3 दिवसीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े विशिष्ट अतिथि पूर्व जपं सदस्य प्रतिनिधि शंकर चौहान, श्रीमती भारत बाई , विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे शामिल हुए ।उन्होंने बाबा गुरुघासीदास के जैत खाम व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और समस्त ग्राम व क्षेत्रवासियों के सुखसमृद्धि की कामना की। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि – आपके गांव में प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है, यह अत्यंत हर्ष की बात है। हम सभी को बाबा के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, नशा मुक्ति का संदेश फैलाना चाहिए । इसी से गांव को आदर्श गांव के रूप में पहचान मिलेगी साथ ही एक रोटी कम खाना लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य देना तब जा के हमारा समाज आगे बढ़ेगा ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष भूपेन्द्र निराला सरपंच, जीवन लाल निराला उपसरपंच,उपाध्यक्ष प्रकाश महिलाने, डेविड , देवनारायण महिलाने, कोषा. चन्द्रभूषण महिलाने, भदू प्रसाद, सचिव रोहित जांगड़े, नोहित महिलाने, नन्दकुमार महिलाने सहसचिव जय प्रकाश टण्डन,अमीत निराला, मनीष मीरी सलाह कार अमरकान्त महिलाने, जयपाल जोल्हे, रामकुमार महिलाने, गणेश जांगड़े, योगेन्द्र मिरी, जैनकुरें रामप्रसाद निराला, दिल प्रसाद टण्डन, लोचन निराला नरेशनिराला, सुकुल निराला, दरसराम कुँ, पालुराम कुरें, यादराम करें, गुलाराम कुरें, भूषण करें, जयपाल जोल्हे, नवीन सिदार, महेन्द्र खुटें, गमलू यादव, सुधुराम निराला, धीरचन्द निराला व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button