छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अभामा महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष व सचिव का शाखाओ में दौरा

सारंगढ। अभामा महिला सम्मेलन की छग प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्रीमती उमा संजय छपारिया सचिव नेश्रीमती सीमा गुप्ता ने शाखा राहौद व शिवरीनारायण का आत्मीय दौरा किया । इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना रहा ।
राहौद में प्रांतीय पदाधिकारियों का अध्यक्ष आशा अग्रवाल, सचिव बबीता सिंघानिया द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों द्वारा पारंपरिक व्यंजनों के साथ अतिथियों का सत्कार किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। वहीं शिवरीनारायण शाखा की अध्यक्ष एवं प्रांतीय संबंध समन्वय सह प्रमुख पिंकी नरनोलिया, सचिन, विनीत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल द्वारा प्रांतीय पदाधिकारी को शबरी माता के मंदिर का दर्शन कराया गया, साथ ही गायत्री पीठ का भी उन्होंने दर्शन किया । इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया ने डिजिटल दक्ष नामक नए कार्यक्रम की जानकारी दी । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि – आज के डिजिटल युग में हर महिलाओं में तकनीक का ज्ञान अनिवार्य है।

सभी महिलाओं से इस प्रोग्राम से जुड़ने का आह्वान किया गया ताकि – वे डिजिटल रूप से सशक्त होकर समाज के साथ कदम मिलाएं सशक्तिकरण के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं जैसे सार्वजनिक और निजी स्थानों पर महिलाओं के लिए टॉयलेट की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया ।महिलाओं को अपने और परिवार के स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त खान – पान का ध्यान रख ने की सलाह दी गई । आगामी मानसून को देखते हुए, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला । उन्होंने सभी महिलाओं को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की तकनीक अपनाने और दूसरों को इस के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि – जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार व समाज प्रगति करता है । डिजिटल दक्षता और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button