भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने 130 बी राजमार्ग को फोरलेन बनाने का किया स्वागत

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने 130 बी राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने का स्वागत किया है साथ ही उन्होंने हरदी से दानसरा तक के सड़क के चौड़ीकरण हेतु राशि स्वीकृत करने का भी स्वागत किया है। जिला प्रवक्ता अरविंद हरीप्रिया ने बताया कि विगत वर्ष 31जुलाई 2023 को संसद भवन में सांसद श्रीमती गोमती साय तथा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात किया था जिसके दौरान यह मांग रखी गई थी। इस प्रतिनिधि मंडल में जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ,जिला महामंत्री अजय गोपाल ,जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया एवं सारंगढ़ टाइम्स के संपादक अमितेश केसरवानी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भी इस मांग से अवगत कराया गया था। उचित समय पर उन्होंने यह प्रस्ताव केंद्रीय परिवहन मंत्री को दिया है। सारंगढ़ की जनता को 130 बी राजमार्ग के फोर लेन हो जाने से अत्यधिक सुविधा होगी । जिला प्रवक्ता अरविंद हरीप्रिया ने इस प्रस्ताव के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से नितिन गडकरी के प्रति सारंगढ़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।














