
सारंगढ़ – प्रांजल दिव्यांग स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है ध्वजारोहण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे द्वारा किया गया तत्पश्चात आए अभिभावक और वार्ड नं 15 के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे सभी को बूंदी श्रीफल और फल वितरण किया गया उसके बाद खेलभाटा परिसर में दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिले के सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। बच्चो को आदरणीय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दकी द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। बच्चें बहुत ही खुश दिखाई दे रहे थे। संस्था के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।














