छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

उमेश नट से सतर्क रहने की पुलिस की अपील

सारंगढ़। पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव के निर्देश पर जिले में सुरक्षा को पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार उमेश नट नामक व्यक्ति अपनी टोली के साथ क्षेत्र में घूम रहा है, जो संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि -उक्त व्यक्ति अकेले घरों में प्रवेश कर लूटपाट, सुनसान मकानों में चोरी या डकैती की वारदात को अंजाम दे सकता है साथ ही, अकेले घूम रहे बच्चों को निशाना बनाकर अपहरण जैसी घटनाओं की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि – यदि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें। किसी भी स्थिति में स्वयं जोखिम न उठाएं और सतर्क रहते हुए आसपास के लोगों को जागरूक करें। पुलिस ने कहा कि – आम जनता की सजगता और सहयोग से ही इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button