भव्य समारोह के रूप में मनाया अधिवक्ता संघ सारंगढ ने नूतन वर्ष अभिनंदन समारोह2025

सारंगढ
ज़िला अधिबक्ता संघ सारंगढ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नूतन वर्ष के आगमन पर भव्य समारोह का आयोयन किया सिविल कोर्ट परिसर में दिनांक 5 जनवरी को आयोयन किया गया था जिसमे न्यायिक परिवार से प्रधान ज़िला एवम अपर सत्र न्यायाधीश कु0 राधिका सैनी, पाक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश श्री अमित राठौर, अपर जिला एवम अपर सत्र न्यायाधीश कु0 पारुल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री निकसेंन डेविड लकड़ा व्यवहार न्यायधीश वर्ग 2 श्री अभिनव डहरिया, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 श्री ध्रुवराज ग्वाल, सहायक ज़िला अभियोजन अधिकारी कु0 माधुरी बाधे सहित ज़िला आधीवक्ता संघ सारंगढ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र नंदे , पूर्व अध्यक्ष लाल वीरेंद्र बहादुर तिवारी श्री भुवन लाल मिश्रा सहित वरिष्ठ एवम कनिष्ठ अधिबक्ता गण न्यायालयीन कर्मचारी भी ने अपने गरिमय उपस्थिति दी कार्यक्रम में सर्व प्रथम महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा नंदे ने कु राधिका सैनी को बुके भेट कर स्वावत की पश्चात क्रमश सचिव कुलदीप पटेल ने विशेष न्यायाधीश अमित राठौरजी का तथा उपाध्यक्ष श्री चंद्र शेखर जाटवर ने अपर सत्र न्यायाधीश कु0 पारुल श्रीवास्तव जी को पुष्प गुच्छ भेट किया सहसचिव सहस रात्रे ने मुख्यंयायिक मजिस्ट्रेट श्री लकड़ा जी का स्वावत किया व्यवहार न्यायधीश डहरिया जी का अश्वनी चंद्रा क्रीड़ा सचिव तथा ग्वाल जी व्यवहार न्यायाधीश का स्वागत भरत तांडे यने किया पस्चात सभी कार्यकारणी सदस्य खेमराज सिदार,मनोज अनंत, ओम प्रकाश बेहार ,श्रीमती सीमा यादव केशव जयसवाल राजेश बरेठ ने सभी न्यायाधीश गणो का स्वागत किये स्वागत के पश्चात संघ के प्रवक्ता दीपक तिवारी ने वर्ष 2024 के सारंगढ अधिबक्ता संघ की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि की किस प्रकार से जिला अधिबक्ता संघ सारंगढ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार तिवारी के वर्ष 2018 में अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के बाद से विकास की गति बढ़ी है तथा पुनः लोकतांत्रिक ढंग से पुनः निर्वाचित कर विस्वास व्यक्त करबे पर संघ के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विस्वास दिलाया कि कार्यकारणी आप सभी के विस्वास पर खरा उतरेगा संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवम पदाधिकारियो की ओर से लजीज व्यजन के साथ स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया था जिसमे सभी के रुचि को विशेष ख्याल रखकर मीनू तैयार किया गया था अंत सदस्यो व्दारा गीत संगीत भी प्रस्तुत किया गया नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विजय कुमार तिवारी अंत मे आभार व्यक्त किया समारोह का उमंग आज अधिवक्ताओ में बरकरार है तथा गरिमामय समारोह की चर्चा नगर में बना हुआ है उक्त समारोह में जिला अधिबक्ता संघ रायगढ़ के सचिव श्री लोकनाथ केसरवानी, सुरेंद्र पाणिग्राही, मधुरथ,नामदेव अधिबक्ता गण विशेष रूप से उपस्थित रहे














