सारंगढ़ में नव पद फास्ट्रैक के विशेष् न्यायाधीश/ अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री अमित राठौड़ का अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया स्वागत

सारंगढ़
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय द्वारा सारंगढ़ में एक नए फास्ट्रैक कोर्ट पाक्सो नाबालिक पीडितो को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए सारंगढ़ में एक नए फास्ट्रैक कोर्ट स्वीकृत कर प्रारंभ किया गया हैं फास्ट्रैक कोर्ट में नव पदस्थ पीठासीन विशेष न्यायाधीश श्री अमित राठौड़ का अधिवक्ता संघ सारंगढ़ के द्वारा अधिवक्ता कक्ष में भव्य स्वागत किया गया तथा उनके सम्मान में एक चाय पार्टी का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम अधिवक्ता संघ सारंगढ़ के प्रवक्ता दीपक कुमार तिवारी के द्वारा ज़िला अधिवक्ता संघ सारंगढ़ एवम् सारंगढ़ के भौगोलिक, सांस्कृतिक,एवम् स्टेट जमाने के न्यायिक व्यवस्था एवम् इतिहास व् सारंगढ़ नगर के प्रतिभाओ की सक्षिप्त जानकारी दी गई तद् पश्चात संघ के सचिव श्री कुलदीप राज पटेल एवं अन्य पदाधिकारियो के व्दारा पीठासीन अधिकारियो को पुष्प कुछ भेंट करके स्वागत किया गया, पश्चात पीठासीन अधिकारी के द्वारा अपनी भावनाओं से भी संघ को अवगत कराई गई अंत में अध्यक्षीय भाषण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार तिवारी के द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि बार और बैंच एक दूसरे के पूरक हैं तथा एक दूसरे को सम्मान देकर न्यायालय के वातावरण को अनुकूल बनाया जाता हैं उन्होंने सभी जूनियर अधिवक्ताओ से अध्ययन कर प्रकरण की तैयारी से आने का आव्हान किया अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी पीठासीन गणो एवम् वरिष्ठ अधिवक्ताओ के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।














